Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपना धूमधाम से मनाया. धोनी 7 जुलाई (गुरुवार) को इस साल 41 वर्ष के हो गए हैं. उन्होंने अपना बर्थडे इंग्लैंड में अपनी पत्नी साक्षी, ऋषभ पंत और बाकी क्लोज फ्रेंड्स के साथ मनाया.

हिंदुस्तान में एम. एस. धोनी का जन्मदिन किसी त्यौहार से कम नहीं है. हर साल उनके फैंस बर्थडे के लिए जश्न मनाने का इंतजार करते हैं और हर बार अलग-अलग तरीके से उनका बर्थडे मनाते हैं. धोनी को हमेशा ही उनके फैंस से बहुत ही ज्यादा प्यार मिलता रहा है और यह प्यार एक तरफा तो नहीं होता क्योंकि धोनी भी अपने फैंस की उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरते हैं और क्रिकेट फील्ड पर कामयाबी का परचम लहराते हैं.
41वां बर्थडे मना रहे हैं धोनी:
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 19 को हुआ था. हालांकि, इसे तो लगभग हर कोई जानता है कि धोनी का बर्थडे 7 जुलाई को आता है, लेकिन इस हिसाब से इस साल धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी ने अपना इस साल का बर्थडे अपनी पत्नी साक्षी, ऋषभ पंत और बाकी क्लोज फ्रेंड्स के साथ लंदन में जोरों-शोरों से मनाया. धोनी और साक्षी कुछ दिनों पहले ही लंदन गए थे, उन्होंने वहीं अपनी शादी के 12वीं सालगिरह भी मनाई.
पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की के बर्थडे के जश्न की झलक:
साक्षी धोनी ने बर्थडे की केक कटिंग सेरेमनी की वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए माही को हैप्पी बर्थडे विश किया.