Bollywood Update: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पूरे भारत में बेहद ही पसंद किया जाता है. हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा चर्चा में है. वहां भी लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हाॅलीवुड में भी उन्होंने काफी हिट फिल्में दी है. इस वजह से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा फेमस है. लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लोगों से काफी ताने मिल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनीं हैं. उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण भी किया है लेकिन उन्होंने अपने बच्चे का काफी अजीब नाम रखा है सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट प्लेयर युवराज सिंह को भी अपने नवजात बच्चे के नाम की वजह से लोगों से ताने सुनने पढ़ रहे हैं. यानी,अगर सीधे शब्दों में कहें तो बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेट प्लेयर युवराज सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और युवराज सिंह ने आख़िर अपने बच्चों के ऐसे क्या नाम रखे हैं जिनकी वजह से दोनों को ही लोगों से ताने सुनने पढ़ रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे को रखा यह नाम, सुननी पढ़ रही है खरी-खोटी:
प्रियंका चोपड़ा पूरे भारत में काफी ज्यादा फेमस है. इसी के साथ पूरी दुनिया में भी उनका अच्छा खासा नाम चलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चोपड़ा एक सफल अभिनेत्री है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक बच्चे की मां बनीं है जिसका उन्होंने नामकरण भी किया है. बात करें प्रियंका के बच्चे के नाम का तो उन्होंने अपने बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा’ रखा है. लेकिन लोगों को प्रियंका के बच्चे का नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्हें यह नाम काफी अजीब लगा. इसलिए लोगों ने सोशल मीडिया में प्रियंका को ताने देने शुरू कर दिए.

युवराज सिंह भी सुन रहे हैं लोगों से ताने, अपने बच्चे का यह रखा है नाम:
भारतीय क्रिकेट प्लेयर युवराज सिंह प्रियंका चोपड़ा की तरह अपने बच्चे के नाम रखने की वजह से लोगों से दुनिया भर के ताने सुन रहे हैं. इस समय युवराज सिंह के बेटे का नाम काफी चर्चा में है. उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘ओरियन कीच सिंह’ रखा है. यह नाम एक प्रकार से विदेशी नाम है. इसे लेकर लोगों का यह कहना है कि युवराज सिंह भारतीय है लेकिन उन्होंने अपने बेटे का विदेशी नाम रखा है. वे भारतीय संस्कृति को भूल गए हैं. इस वजह से युवराज सिंह भी सोशल मीडिया में इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है और दुनिया भर से उन्हें ताने सुनने पढ़ रहे हैं.
